Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन

‘EVM में गड़बड़ी न हुई तो 180 से नीचे सिमट जाएगी’, सहारनपुर में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

56

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था. आखिरी दिन कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया. रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए EVM में गड़बड़ी होने का मुद्दा उठाया है.

प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में BJP बुरी तरह हारने वाली है और INDIA ब्लॉक देश में नई सरकार बनाने जा रहा है. प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान बीच-बीच में जनता को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने BJP सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ”आज जो सरकार में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सच के उपासक नहीं हैं, ये ‘सत्ता’ के उपासक हैं. BJP सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है, ये सत्ता के लिए सरकारें गिरा सकते हैं, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे, यह हमारे देश की परंपरा नहीं है.”

‘180 सीटों पर सिमट जाएगी’

रोड शो के बाद जब एक मीडियाकर्मी ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि BJP अपनी सीटें 400 पार बता रही है, आप INDIA को कितने सीटें आने का अंदाजा लगा रही हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “BJP किस आधार पर कह रही है कि उनकी 400 सीटें आ रही हैं, कोई चुनाव से पहले कैसे ये बात कह सकता है कि उनको कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका मतलब तो ये हुआ उन्होंने पहले से ही कुछ EVM में गड़बड़ कर रखी है. मैं इतना कह सकती हूं अगर चुनाव में EVM में धांधली नहीं हुई तो ये लोग 180 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे.”

पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए रोड शो किया. उनका रोड शो चिलकाना रोड पर गोल कोठी से शुरू होकर रायवाला, जेबीएस इंटर कालेज, कम्बोह का पुल, लकड़ी बाजार, रांघड़ पुल, कुतुबशेर से गुजरते हुए गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.