Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर लगी ये पाबंदी, नए आदेश जारी

31

पटियाला/सनौर : 7 मई को पटियाला- समाना रोड पर हुए एक भयानक एक्सीडैंट में 8 छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की जान चली गई थी और उसी समय ही स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आदेश दिए थे कि आज से ही स्कूलों में बच्चों के आने और जाने के मौकों के समय में समाना पटियाला सड़क पर भारी वाहन मुकम्मल बंद होंगे परन्तु जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों को ही 15 दिनों तक कोई परवाह नहीं की। जिला प्रशासन जिसकी प्रमुख डी.सी. पटियाला होती है की यह मुख्य जिम्मेदारी बनती थी कि उसी दिन इस मुख्य सड़क पर बच्चों के आने जाने के समय दौरान भारी वाहनों की यातायात पर पूरी तरह पाबंदी हो परन्तु ऐसा नहीं किया गया। इस तरह लग रहा है कि जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में था। पता नहीं कौन सा प्रेशर था कि जिला प्रशासन ने 15 दिनों तक आदेश ही जारी नहीं किए और आज जब आदेश जारी किए हैं तो उस समय 80 प्रतिशत से भी ज्यादा स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं। कल 24 मई बहुत से स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और यह छुट्टियां 30 जून तक जारी रहेंगी। जिला प्रशासन के आदेशों से इस तरह लगता है कि जैसे उन्होंने औपचारिकता की है।

इन सड़कों पर पाबंदी के आदेश किए हैं जारी
आदेशों के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते समाना- पटियाला सड़क (एस.एच- 10) पसियाना चौकी तक, समाना- पातड़ां रोड गांव ककराला तक, समाना- भवानीगढ़ रोड़ गांव फतेहगढ़ छन्ना तक और समाना- चीका रोड़ सेंट लारैंस स्कूल तक सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भारी वाहनों ( टिप्पर, ट्रक आदि) के अंदर आने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 22 जुलाई 2025 तक लागू रहेंगे। आदेशों में कहा गया है कि समाना शहर के बच्चे पढ़ाई करने के लिए समाना शहर से बाहर जैसे कि पटियाला शहर, पातड़ां रोड और पटियाला रोड और भवानीगड़ रोड और चीका रोड पर बने अलग-अलग स्कूलों में स्कूल बस या वैनों के द्वारा जाते हैं। इन सड़कों पर भारी वाहन चलने के कारण हर समय कोई हादसा घटने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे हालत के साथ अमन कानून की स्थिति के खराब होने का खतरा भी बना रहता है।

पटियाला में स्कूली बच्चों का वाहन नाबालिग से चलवाने का आराेप, लोगों ने घेरा वाहन
गत दिनों पटियाला में एक दर्दनाक हादसे में स्कूल के मासूम बच्चों की मौत हो गई है, जिससे सबक लेने की बजाय सरेआम एक नाबालिग बच्चा स्कूल का वाहन चलाता चला रहा है, जिसमें 14 से 15 बच्चे सवार होते हैं गांव वासियों ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए। गांव वासियों ने कहा कि गत दिनों समाना रोड पर हुए बड़े हादसे से प्रशासन ने कोई सबक नहीं ले रहा। प्रशासन कुंभ करनी नींद सोए हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.