Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहर का बड़ा कैंसर अस्पताल रातों रात सील, कलेक्टर ने इस वजह से दिया था आदेश

39

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इंदौर में स्थित देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल को रातों रात सील कर दिया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था। जब अस्पताल को सील किया गया तब वहां 13 मरीजों का इलाज जारी था।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

  मिली जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्या कैंसर अस्पताल 2015 से बिना अनुमति के संचालित हो रहा था और अस्पताल पर मरीजों को गुमराह करने का भी आरोप लगा था। अस्पताल में होम्योपैथी का बोल कर एलोपैथी का इलाज दिया जा रहा था। इतना ही नहीं अस्पताल संचालक ने पिछले महीने कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री से सहायता राशि की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों ने इंदौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि, स्वास्थ्य विभाग को देवी आहिल्या कैंसर अस्पताल के संचालित होने की जानकारी नहीं थी।

कलेक्टर ने दिया अस्पताल सील करने का आदेश

  इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत अस्पताल को सील करने का आदेश दिया। अधिकारी जब अस्पताल को सील करने पहुंचे तो वहां 13 मरीजों का इलाज जारी था, जिहने दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद शनिवार देर रात को अस्पाल को सील कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.