Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ग्वालियर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया

87

ग्वालियर : पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बने राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, ग्वालियर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मेरी आजी अम्मा के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखा है। आज पूज्य पिताजी का जन्मदिवस भी है। आज देश में नया इतिहास रचा जा रहा है। 9811 करोड़ के 15 एयरपोर्ट का भूमिपूजन और उद्घाटन किया जा रहा है। 75 साल के इतिहास में आज तक कभी नही हुआ है। पीएम मोदी के द्वारा इतिहास रचा जा रहा है।

630 करोड़ की लागत से बना एयरपोर्ट

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि, ग्वालियर का एयरपोर्ट 144 एकड़ में 630 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इस एयरपोर्ट को 16 महीनों में तैयार किया गया है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चीजों को मिलकर इस एयरपोर्ट को बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि, रीवा, सतना, दतिया, उज्जैन, गुना और शिवपुरी में भी एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 10 एयरपोर्ट बन रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.