Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें

4000 करोड़ की ड्रग्स, बॉलीवुड तक जुड़े तार… NCB ने हत्थे चढ़ा तमिल फिल्म का प्रोड्यूसर

33

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तमिल फिल्म के एक प्रोड्यूसर जफर सादिक इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. सादिक की गिरफ्तारी दिल्ली में स्पेशल सेल की मदद से की गई है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत जांच में टॉलीवुड और बॉलीवुड के तार एक बार फिर से ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मिले हैं. इसके साथ-साथ सिंडिकेट के तार इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग कार्टेल से भी जुड़े मिले हैं.

जांच में पता चला है कि सादिक डीएमके पार्टी से ताल्लुक रखता था और ड्रग्स के कारोबार से कमाए गए पैसों को फिल्म मेकिंग, रियल एस्टेट, होटल व अन्य कारोबार में लगा रहा था. पिछले महीने इस सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपी पकड़े गए थे. एनसीबी की टीम ने जब इन तीन आरोपियों से पूछताछ की तो जफर सादिक के बारे में पता चला. खतरे को भांपते हुए सादिक भी फरार हो गया था. फरारी के दौरान सादिक त्रिवेन्द्रम-मुंबई-पुणे-हैदराबाद-जयपुर में छिपकर रहा.

सादिक के पास से 50 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद

एनसीबी की टीम ने सादिक के पास से 50 किलोग्राम सुडोअफेड्रिल बरामद की है. सुडोअफेड्रिल को कोकोनट और ड्राई फ्रूट की आड़ में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता था. जांच में यह भी पता चला है कि सादिक के संबंध डीएमकी पार्टी से भी रहे हैं. सादिक की गिरफ्तार की बाद अब एनसीबी की टीम उससे सिंडिकेट से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, जफर सादिक ने पूछताछ में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को 7 लाख रुपए देने की बात कबूली है. इनमें से 5 लाख तो बाढ़ के वक्त रिलीफ फंड में दिए और 2 लाख रुपए पार्टी को चंदे के रूप में दिया है. एनसीबी की टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर सादिक ने किस मकसद से ये पैसा दिया? तफ्तीश में कास्टिंग काउच का एंगल भी निकलकर सामने आ रहा है.

ईडी कर सकती है मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

सादिक की गिरफ्तारी के बाद अब एनसीबी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के कुछ फिल्म फाइनेंसर को समन भेजकर एनसीबी जल्द से जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है. अगर जरूरत पड़ी तो उदयनिधि स्टालिन को भी मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी समन भेज सकती है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.