Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर: पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था पति, जहर खाकर दी जान

33

छतरपुर: छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड में विद्यापुरम में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने चरित्र संदेह के चलते जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बालकिशुन पुत्र वृंदावन रजक है।

गत 7 मार्च को बालकिशुन अपनी पत्नी मानकुंवर के साथ ग्राम गोमाकला अपने साढू के घर गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां उसका पत्नी के साथ कोई विवाद और मारपीट हुई और इसके बाद बालकिशुन ने अपने घर लौटकर जहर का सेवन कर लिया। मृतक के चचेरे भाई मुकेश ने सर्वप्रथम उसे पड़ा हुआ देखा था, जिसके बाद परिजन उसे जिला शनिवार 3 बजे अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक की शादी के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र शामिल है।

ससुराल पक्ष परिजनों ने लगाए आरोप

साढू के घर जाने को लेकर पहले घर पर विवाद हुआ लेकिन पत्नी की जिद के कारण बालकिशुन उसे शादी में लेकर गया। बालकिशुन को अपनी पत्नी पर संदेह हुआ और वाद विवाद हुआ कुछ लोगों ने बालकिशुन के साथ मारपीट की जिससे उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.