Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नई दिल्ली से खजुराहो के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी इस दिन हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

43

ग्वालियर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई घोषणा के बाद और लोक सभा चुनाव होने के पहले ग्वालियर अंचलवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, नई दिल्ली से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 12 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के अफसरों ने पहले वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी मंडल के अफसरों को ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी करने के लिए कहा है। पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से आगरा, ग्वालियर, झांसी और ललितपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी।

दरअसल, 16 अप्रैल 2022 को झांसी मंडल के दो दिवसीय दौरे पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली से खजुराहो के बीच जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। लेकिन खजुराहो की बजाय 1 अप्रैल 2023 से रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच शुरू कर दिया गया। अब निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच ट्रेन का संचालन शुरू होगा। बता दें कि उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के बीच अभी दो ट्रेन संचालित की जा रही है।

अभी उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र-खजुराहो के बीच दो ट्रेन चल रही है। उदयपुर से खजुराहो एक्सप्रेस 6.34 घंटे में ग्वालियर से खजुराहो पहुंचा देती है। जबकि कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस, ग्वालियर से खजुराहो की यात्रा करने पर 7.42 घंटे लगते हैं। रेल प्रशासन के अनुसार शनिवार को रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.