Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में तेजी से बढ़ा पारा, मार्च की गर्मी ने बढ़ाई चिंता; क्या गेहूं की पै... Ram Rahim Acquittal Case: आखिर किस आधार पर छत्रपति हत्याकांड से बरी हुआ राम रहीम? हाईकोर्ट के फैसले ... Ram Rahim Acquitted: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी अन्... सोनीपत में हाय राम! कार के अंदर 12वीं का पेपर सॉल्व कर रही थीं 3 महिला टीचर, फोन में मिलीं प्रश्नों ... झज्जर के किसान के बेटे ने रचा इतिहास! 4 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, अब UPSC में हासिल किया 191... घर खरीदारों से धोखाधड़ी पर ED का बड़ा एक्शन! सोनीपत में 206 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हड़कंप जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने मान सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं नाकामिय... पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से...

कौन है वो इंजीनियर जिसकी शिकायत ने बाहुबली धनंजय सिंह को पहुंचा दिया जेल?

27

धनंजय सिंह…एक ऐसा नाम, जिसकी जौनपुर में आज भी तूती बोलती है. जलवा ऐसा कि 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी. सड़क पर निकलता तो पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला होता. उत्तर प्रदेश के लोग धनंजय सिंह को एक बाहुबली नेता के तौर पर देखते हैं. अब इस बाहुबली को जेल की सजा काटनी पड़ेगी. कोर्ट ने अपहरण और रंगदारी केस में दोषी करार दिया है. इस बीच, इस पूरे केस में एक नाम की चर्चा खूब हो रही है, वह नाम है अभिनव सिंघल. इसी शख्स के मजबूत इरादों ने धनंजय को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है. आइए जानते हैं कौन हैं अभिनव सिंघल?

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर एक शहर है. इसी शहर के अभिनव सिंघल रहने वाले हैं. तेवर से सख्त और खुशमिजाज अभिनव बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. गणित और विज्ञान की रुचि इस कदर थी कि उन्होंने बड़े होकर पेशा भी इंजीनियरिंग ही चुना. वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े.

जब मिलने लगीं धमकियां…

नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अभिनव सिंघल को पता चला कि प्रोजेक्ट के अंदर भारी धांधली हो रही है. उन्होंने अपने तेवर सख्त किए. पहले उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए गए. लेकिन अभिनव ईमानदारी से काम करते रहे. फिर धमकियां मिलने लगीं. जो लोग धमकियां दे रहे थे, उनमें से एक नाम बाहुबली धनंजय सिंह का भी था. हालांकि, अभिनव बिना डरे अपना काम करते रहे.

4 साल पहले की क्या है कहानी?

बात लगभग 4 साल पुरानी है. 10 मई 2020 को अभिनव ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत से यूपी की राजनीति गरमा गई. इस शिकायत में धनंजय सिंह पर संगीन आरोप लगाए गए थे. अभिनव ने पुलिस को बताया कि धनंजय अपने साथी विक्रम औन अन्य दो लोगों के साथ पचहटिया स्थित साइट पर पहुंचे. यहां से धनंजय ने उसका किडनैप कर लिया.

तब अभिनव ने कहा था…

अभिनव के मुताबिक, आरोपियों ने उनका अपहरण फॉर्च्यूनर गाड़ी में किया. अपहरण कर धनंजय उसे अपने आवास ले गया. इसके बाद उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकी दी गई. गंदी-गंदी गालियां दी गईं. दरअसल, आऱोपी चाहते थे कि अभिनव कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए मंजूरी दे दे. जब उन्होंने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी भी दी गई.

यहां से जैसे-तैसे बचकर अभिनव भाग निकले और सीधे लेकर लाइन बाजार थाने पहुंचे. अभिनव ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. नतीजा यह रहा कि पुलिस ने धनंजय को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी

हालांकि, धनंजय ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद धनंजय ने हाई कोर्ट का रूख किया, जहां से जमानत मिली. तब धनंजय ने आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही थी, जहां कोर्ट ने धनंजय और उनके साथ संतोष विक्रम को दोषी करार दिया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !