Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

औरंगाबाद के बाद बेगूसराय को मिली सौगात, PM मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

47

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। औरंगाबाद में 21 हजार करोड़ की परियाजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण सिंधु तेल टैंकर और 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है…एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ रहा है। इससे बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी के अनेकों नए अवसर बनेंगे….”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज के ये प्रोजेक्ट, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे। आज की ये परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगी…ऐसे ही काम हैं जिसके कारण आज देश पूरे विश्वास से कह रहा है- अबकी बार, NDA सरकार…

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “…14 परियोजनाओं का शिलान्यास और 36 परियोजनाओं का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं की लागत 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए है। इसके साथ ही एक तेल वाहक जाहज एवं 4 ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। पशु पालकों की सुविधा के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं…”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.