Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

PM मोदी ने देश को दी रेल परियोजनाओं की सौगात, नित्यानंद राय बोले- यह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम

42

समस्तीपुर: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत करीब 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से समस्तीपुर समेत देश में रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्वघाटन करना ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को करीब 876.74 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली समस्तीपुर रेल मंडल के 9 स्टेशनों के पुनर्विकास और 19 समपार फाटकों पर अंडरपास सड़क एवं उपरिगामी पुलों के निर्माण कार्य का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास 47 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से गुमती संख्या-32 पर नए आर.ओ बी निर्माण कार्य सहित उजियापुर लोकसभा क्षेत्र की चार रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

“रेल परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को मिलेगा रोजगार” 
भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर जनता दल यूनाईटेड (जदयू ) सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा विधायक अवधेश सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा समेत रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.