Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

आइआइएम इंदौर ने की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, जाइंट रिसर्च और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को मिलेगा बढ़ावा

37

 इंदौर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) इंदौर ने जाइंट रिसर्च, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से दो विदेशी संस्थानों के साथ समझौता किया है। पहला समझौता स्विट्जरलैंड स्थित व्यवसाय और कानून शिक्षा के संस्थान जेडएचएडब्ल्यू स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड ला के साथ और दूसरा एमओयू ब्रसेल्स के यूबीआइ बिजनेस स्कूल के साथ।

इसके चलते आइआइएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने जेडएचएडब्ल्यू एसएमएल के डीन और प्रबंध निदेशक प्रो. रेटो स्टीनर और यूबीआइ बिजनेस स्कूल के प्रबंध निदेशक जोशुआ लिम के साथ अलग-अलग एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत संस्थानों के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज और जाइंट प्रोग्राम के अवसर मिलेंगे।

निदेशक प्रो. राय ने कहा कि दोनों संस्थानों की विशेषता और संसाधनों का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य अपने छात्रों के लिए प्रभावशाली शिक्षण अनुभव तैयार करना और भारत और स्विट्जरलैंड के बीच अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। साथ ही यूबीआई बिजनेस स्कूल के सहयोग के साथ हमारा लक्ष्य संस्थानों के बीच तालमेल बनाना है, जो शैक्षिक अनुभव को बेहतर बनाएगा और छात्रों को वैश्विक बाजार में सफल लीडर बनने के लिए तैयार करेगा।

प्रो. रेटो स्टीनर ने कहा कि आइआइएम इंदौर के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। आइआइएम इंदौर ट्रिपल क्राउन मान्यता प्राप्त एक प्रसिद्ध संस्थान है। इस सहयोग के जरिए हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों और शिक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

साथ ही जोशुआ लिम ने कहा कि आइआइएम इंदौर के साथ यह साझेदारी छात्रों को क्रास कल्चरल लर्निंग के लिए अवसर प्रदान करेगी। इसके तहत हम स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज और जाइंट रिसर्च करेंगे, जिससे उनके शैक्षिक अनुभव बेहतर हो सकेंगे और वे भविष्य में वैश्विक व्यापार क्षेत्र में सफलता के लिए तैयार होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.