Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू का शक्ति प्रदर्शन आज; हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर करेंगे विरोध

27

पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। आज यानी 26 फरवरी को किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। इसमें किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के पास के गांवों के किसान भी इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे। इस ट्रैक्टर श्रृंखला को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

बता दें कि 22 फरवरी को किसान संगठनों की एक मीटिंग हुई थी जिसमें ट्रैक्टर मार्च के लिए 26 फरवरी की तारीख तय की गई थी। इस बारे में पहले ही यह भी तय किया जा चुका है कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के नजदीकी गांवों के किसान इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे। इसके अलावा जगह-जगह वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले भी फूंकने का भी निर्णय लिया गया है। आज भाकियू मेरठ में 11: 30 बजे हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। एनएच 58, मोहद्दीनपुर, सकौती, कैलाशी अस्पताल, एनएच 58 पर पड़ने वाले गांव के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर पहुंचेंगे। राकेश टिकैत पहले ही इस बारे में ऐलान कर चुके हैं कि हाईवे के किनारे पर दिल्ली की दिशा में ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे।

अलर्ट मोड पर है पुलिस
वहीं, किसान यूनियन नेता मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी थानों की पुलिस को हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.