Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देश के इन 28 स्टेशनों की बदलेगी कायाकल्प…PM मोदी जल्द रखेंगे आधारशिला

38

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में ‘पूर्व रेलवे’ के क्षेत्राधिकार के 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ये स्टेशन उन 550 रेलवे स्टेशनों में से हैं, जहां योजना के तहत सुविधाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री आधारशिला रखेंगे।

 इन 28 स्टेशनों में से पश्चिम बंगाल में 17, झारखंड में 7 और बिहार में चार स्टेशन हैं। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा 28 स्टेशनों के पुनर्विकास पर 704 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

अधिकारी ने कहा कि इस मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस बैंडेल स्टेशन पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसे 307 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विश्व स्तरीय स्टेशन में बदलने के लिए प्रमुख पुनर्विकास कार्य के साथ निधि का सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.