Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव... NHAI Tunnel Project Shimla: मकानों में दरारें आने से सहमे लोग, एनएचएआई ने कहा— नवंबर 2025 से बंद है ... Rajasthan Mayor Election News: अजमेर, पाली, अलवर और उदयपुर में बीजेपी जीती, बीकानेर में कांग्रेस ने ... Youth Dies During Cricket Match: दौसा में मैच के दौरान टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे युवक की मौत, वीडिय... Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार... Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक ... Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग —... AAP vs BJP: 'पंजाब को बदनाम करने की साजिश'; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच

वेनेजुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, 23 मजदूरों की मौत

42

वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढहने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुछ अन्य अधिकारियों के अनुसार खदान में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं। बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और अधिकारियों को कम से कम 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

अब तक 23 मजदूरों की मौत
वेनेजुएला के बोलिवर प्रांत के जंगलों में स्थित सोने की गैरकानूनी बुल्ला लोका खदान के ढहने से हुए हादसे में अब तक 23 मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिस समय खदान में हादसा हुआ था उस समय करीब 200 मजदूर खदान में थे।

कई लोग घायल
वेनेज़ुएला की खदान में हुए इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.