Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 48 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल

52

दक्षिणी और मध्य गाजा में रात भर चले इजराइली हमलों में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, यूरोपीय विदेश मंत्रियों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मानवीय संकट व क्षेत्र में भुखमरी की आशंका पर बढ़ती चिंताओं के बीच संघर्षविराम का आह्वान किया।

इजराइली पुलिस ने बताया कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी तनाव बढ़ रहा है, जहां बृहस्पतिवार सुबह तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों ने राजमार्ग पर एक जांच चौकी से गुजर रहे वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। इस संबंध में एक इजराइली अधिकारी ने बुधवार देर रात बताया कि इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम समझौते को लेकर नए प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा कि समझौता ही गाजा में युद्ध को रोक सकता है और दक्षिणी इजराइल पर सात अक्टूबर को हुए हमले के बाद से चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 130 इजराइली बंधकों को रिहा कराने में मदद कर सकता है। लगभग एक सप्ताह पहले समझौते को लेकर जारी बातचीत रुक गई थी लेकिन इजराइल की ओर से यह बयान संघर्षविराम की एक नई उम्मीद लेकर आया है।

वहीं, पूर्व सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगर हमास शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा तो इजराइल 10 मार्च के आसपास शुरू होने वाले रमजान महीने के दौरान गाजा के दक्षिणी शहर रफह पर जमीनी हमला करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.