Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खेत पर काम कर रहे किसानों पर हाथियों का हमला, 1 की मौत, 3 घायल

36

उमरिया: उमरिया में हाथियों ने तांडव मचा रखा है। जहां मानपुर नगर तहसील कॉलोनी के पीछे खुटार में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में दल-बल के साथ मानपुर रेंजर घटनास्थल पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने का मोर्चा संभाला।

जानकारी के मुताबिक, सुबह सवेरे कुछ किसान खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली हाथियों को उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुचलने से अरुणोदय नंद पायासी नामक किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसान घायल हो गए। हाथियों के हमले की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।

हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर भारी संख्या में दल बल के साथ मानपुर रेंजर ने  मोर्चा संभाल रखा है। बता दें कि बांधवगढ़ में वर्ष 2019 में 40 जंगली हाथियों का दल छतीसगढ़ के रास्ते बांधवगढ़ पहुंचा था, तभी से बांधवगढ़ में जंगली हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.