Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

शिवपुरी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव..शिवपुरी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराएं चुनाव..

71

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करवा लें, हम चुनौती दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर शिवपुरी पहुंचे और यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट कितनी आयेंगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री में अगर साहस है तो जनमत के आधार के लिए वैलेट पेपर से चुनाव करा कर देख लें उन्हें पता लग जाएगा कितनी सीट आएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कहा है कि हम आभारी हैं मुख्य न्यायाधीश के जिन्होंने साहस किया और न्याय किया लेकिन यह चुनाव वैलेट पेपर से हुआ था यदि ईवीएम से होता तो क्या पकड़  पाते। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह देश सभी का है हिंदू मुस्लिम एक ना होते तो देश को आजादी नहीं मिल सकती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के वक्त अगर सिंधिया राजवंश अंग्रेजों की वजह यदि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का साथ देते तो अंग्रेज 1857 में ही देश से बाहर हो जाते। दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर कहा है कि भाजपा कहती है कि 500 साल बाद रामलला को लाए हैं। जब इतने साल बाद राम को ला सकते हो तो देश के करोड़ों रुपए लूट कर भागे नीरव मोदी और विजय माल्या को वापस क्यों नहीं ला पा रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.