Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

विदिशा: नगर पालिका में जनसुनवाई के बाद विवाद, CMO के साथ पार्षद प्रतिनिधियों ने की मारपीट

48

विदिशा: विदिशा की नगर पालिका में उसे समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब जनसुनवाई के बाद विधायक मुकेश टंडन के वहां से निकलने के बाद पार्षद प्रतिनिधि और नगर पालिका सीएमओ धीरज शर्मा के बीच विवादित स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा जिसमें सूरज किरार और कमलेश अहिरवार द्वारा सीएमओ धीरज शर्मा के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट भी की गई। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर कोई भी कैमरे के सामने खोलकर कुछ भी कहना तैयार नहीं है।

वही आरोपी के घेरे में आए पार्षद प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने अपने घर के सदस्य के नाते सीएमओ पर नाराजगी व्यक्त की है। मारपीट को उन्होंने सिरे से नकार दिया। इसके अलावा उन्होंने सीएमओ द्वारा जनता के कार्य न किए जाने की भी बात कहते हुए गंभीर आरोप लगाए। पार्षद प्रतिनिधि कमलेश अहिरवार, सूरज किरार, पार्षद अरुण माझी सहित अन्य पार्षदों ने सीएमओ धीरज शर्मा पर सहयोग न करने, योजनाओं का लाभ जनता तक न पहुंचने देने के आरोप लगाए। इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा सभी पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के साथ एक गुप्त मंत्रणा भी की। उसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन इस घटनाक्रम के बाद पूरे नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.