Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रील्स वाला दूल्हा, फेरों से सुहागरात तक हर चीज को किया शूट, वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

99

सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन काफी बढ़ रहा है। लोग अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को रील के जरिए दिखाते हुए नजर आते हैं। हालांकि पहले लोग इसे अपने खाली समें में ही में ही किया करते थे, लेकिन अब लगभग कुछ भी काम करते वक्त रील बनाने लगते हैं। कोई सड़क पर चलते वक्त रील बनाता है, तो कई रेलवे स्टेशन के बाहर डांस करते हुए। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लोग अब शादी के समारोह के बीच भी ऐसा करने लगे हैं।

शुरु से अंत तक हर चीज की रील बनाई जा रही है। अब लोग अपनी ही शादी में भी रील बनाने लग गए हैं। हाल ही में एक ऐसे ही शख्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां लोग उसे रील वाला दूल्हा भी कह रहे हैं। बता दें कि इस शख्स ने अपनी पूरी शादी के दौरान रील बनाई हैं। उसने अपनी पत्नी को मांग में सिंदूर भरते वक्त से लेकर सुहागरात तक की रील बनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस शख्स को सलाह दे रहे हैं कि उसे फिल्मी दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए।

इस शख्स के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि उसके वीडियो को कई अन्य प्लैटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के एक पेज पर वीडियो शेयर कर उसके टैक्स्ट में लिखा गया है, ‘रील या रियल शादी? भारतीय शादी समारोह पर रील हावी होने लगी है, इंटरनेट यूजर्स ने रीति-रिवाजों के अपमान की आलोचना भी की है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी है।

कुछ लोग इस दूल्हे का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि रिती रिवाजों के दौरान रील बनाना ठीक नहीं है। सपोर्ट करने वाले लोगों का कहना है कि ऐसा करके शख्स केवल अपनी पत्नी के प्रति प्रेम का इजहार कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने दुल्हन के गुलाबी सिंदूर पर कमेंट किया है। लोगों का कहना है कि सिंदूर तो लाल ही अच्छा लगता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.