Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या तलाक के बाद राजनीति में कदम रखेंगी धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल?

31

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले काफी दिनों ने अपनी निंजी जिंदगी के चलते खबरों में बनी हुई हैं. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने का मन बना लिया है. हालांकि उनके इस फैसले से पापा धर्मेंद्र काफी दुखी हैं. वह अपनी बेटी का घर टूटते हुए नहीं देखना चाहते हैं. लेकिन इसी बीच ईशा को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पति भरत से पूरी तरह अलग होने के बाद वह राजनीति में कदम रख सकती हैं.

दिग्गज एक्ट्रेस-राजनेता हेमा मालिनी ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल राजनीति में शामिल होंगी. एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा को राजनीति में बहुत दिलचस्पी है. हेमा ने यह भी संकेत दिया कि ईशा अगले कुछ सालों में राजनीति में शामिल हो सकती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके पति धर्मेंद्र ने उन्हें राजनेता बनने में काफी सपोर्ट किया था.

क्या ईशा राजनीति में आएंगी?

हेमा से पूछा गया कि क्या उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल राजनीति में आने की दिलचस्पी रखती हैं. इस पर उनका कहना था कि ईशा को इसमें बहुत दिलचस्पी है, उन्हें ऐसा करना पसंद है. अगले कुछ सालों में अगर उनकी दिलचस्पी होगी तो वह जरूर राजनीति में शामिल होंगी.

परिवार का पूरा सपोर्ट

अपने परिवार के सपोर्ट को लेकर हेमा मालिनी ने कहा, ”परिवार हर वक्त मेरे साथ रहता है. उन्हीं की वजह से मैं ऐसा कर पा रही हूं. वे मुंबई में मेरे घर की देखभाल कर रहे हैं, इसलिए मैं बहुत आसानी से मथुरा आ रही हूं. मैं आती और वापस चली जाती हूं. मैं जो कुछ भी कर रही हूं, धरम जी उससे बहुत खुश हैं, यही कारण है कि वह मेरा समर्थन करते हैं और मथुरा भी आते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.