Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाइक से टकराने पर हुआ विवाद, घर के बाहर 2 बदमाशों ने चलाई गोलियां, FIR दर्ज

23

जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आशुतोष की 18 फरवरी को शादी है। पुलिस को दी शिकायत में आशुतोष ने बताया कि बीती रात म्याना गांव स्थित उनके घर पर बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई की मोटरसाइकिल गौरव नामक एक युवक की बाइक से टकरा गई थी। इस बात को लेकर वो लोग रंजिश रखते हैं। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार रात हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने उनके घर पर कई गोलियां चलाईं।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की फुटेज रिकॉर्ड हुई हैं। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि रविवार को उसकी शादी के समय भी बदमाश हमला कर सकते हैं और उसकी तथा उसके परिजनों की हत्या कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.