Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर में डॉक्टर ने की होमगार्ड से बदसलूकी, कहा – कलेक्टर वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा..

54

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला अस्पताल का है। वीडियो में डॉक्टर होमगार्ड के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहा है। डॉक्टर होमगार्ड से कहता है कि कलेक्टर वलेक्टर से मैं नहीं डरता हूं और फिर मरीज का पर्चा फेंक देता है। इस दौरान डॉक्टर होमगार्ड से कह रहा है कि तुम निवेदन नहीं डंडा करते हो उसके बाद डॉक्टर साहब घायल के कागज भी फेंक देते हैं।

वायरल वीडियो में डॉक्टर ने कहा है कि कलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा। मैं कलेक्टर से नहीं डरता हूं। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 फरवरी की है जब सड़क दुर्घटना में घायल नितेश दीक्षित नाम के अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिटी स्कैन और एक्स-रे के लिए भेजा गया था।

डॉक्टर का नाम अरुणेंद्र शुक्ला बताया जा रहा है। घायल शख्स के साथ होमगार्ड पहुंचा था होमगार्ड घायल शख्स का परिचित था। डॉक्टर होमगार्ड से इतना नाराज हो गए की उन्होंने मरीज का पर्चा तक फेंक दिया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.