Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, मुख्यमंत्री के गृह नगर सहित चार एसपी बदले..

49

भोपाल। मध्य प्रदेश में उज्जैन, नीमच ,बैतूल और दतिया जिले के एसपी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग के अपर सचिव अन्नू भलावी की ओर से तबादला सूची का आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 12 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उज्जैन के एसपी सचिन कुमार शर्मा को मध्य प्रदेश भवन दिल्ली में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है। नीमच के एसपी अमित तोलानी को भी हटा दिया गया है। दतिया एसपी प्रदीप शर्मा को उज्जैन ट्रांसफर किया गया है।

सिद्धार्थ चौधरी को बटालियन छिंदवाड़ा में भेजा गया है। उज्जैन डीआईजी अनिल कुमार शर्मा का प्रमोशन होने के बाद उन्हें जबलपुर का आईजी बना दिया गया है। खरगोन के डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी बिसबल इंदौर रेंज बनाया गया है और उनको नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अरविंद कुमार सक्सेना को आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना ,विनीत खन्ना आर आर एस परिहार को मुख्यालय में ही नई जिम्मेदारियां दी गई है। इसके साथ ही डीआईजी रीवा मिथिलेश शुक्ला को आईजी बटालियन ग्वालियर और आईजी भोपाल अनुराग शर्मा को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !