Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

24 घंटे के अंदर अशोक चव्हाण को मिला गिफ्ट, बीजेपी ने दिया राज्यसभा का टिकट

62

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर एक और सूची जारी की है. इसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे जबकि महाराष्ट्र से पार्टी ने अशोक चव्हाण के नाम की घोषणा की है. इस सूची में नड्डा और चव्हाण के अलावा 5 और नाम है.

भारतीय जनता पार्टी ने जगत प्रकाश नड्डा के अलावा गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का टिकट दिया है. वहीं पार्टी ने महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपघड़े को उम्मीदवार बनाया है. इस तरह तीसरी सूची में पार्टी ने कुल 7 लोगों को राज्यसभा का टिकट दिया है.

महाराष्ट्र से बीजेपी ने प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और नारायण राणे को राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया. वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया, पुरुषोत्तम रूपाला का नाम गुजरात की राज्यसभा सूची में नहीं है. जानकारी के मुताबिक, मनसुख मंडविया और पुरुषोत्तम रूपाला को लोकसभा चुनाव में बीजेपी उतार सकती है.

पहली सूची में पार्टी ने किसे दिया था मौका

भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में कुल 14 लोगों के नाम थे. पहली सूची में उत्तर प्रदेश से पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. ये 7 लोग थे – सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत, नवीन जैन और अमरपाल मौर्या. इन सात भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अलावा बीजेपी ने बिहार से डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया था.

इसके अलावा पार्टी ने 5 लोगों की सूची छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल को लेकर जारी की थी. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे, पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को राज्यसभा का टिकट दिया है.

दूसरी सूची में थे 5 नाम

बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 5 नेताओं को टिकट दिया था. पार्टी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाया. साथ ही, पार्टी ने मध्य प्रदेश से बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज को उम्मीदवार बनाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.