Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या ‘ अनुपमा’ के रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच शुरू है कोल्ड वॉर?

69

स्टार प्लस का मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ टीआरपी चार्ट पर धूम मचा रहा है. शो में आए हुए लीप की वजह से ऑडियंस फिर एक बार इस कहानी की तरफ आकर्षित हो रही है. कहानी के मुताबिक फिलहाल ‘अनुपमा’ अमेरिका में हैं. अमेरिका की कहानी हम किसी और दिन आपको आराम से सुनाएंगे. लेकिन फिलहाल इस सीरियल के सेट से आए हुए थोड़े से नए, थोड़े से पुराने गॉसिप के बारे में बात करते हैं.

हाल ही में खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले एक सोशल मीडिया हैंडल की तरफ से ये दावा किया गया है कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की आपस में नहीं बनती. अब टीवी की खबर हो, और हमें जानकारी नहीं ये तो हो ही नहीं सकता. तो आइए जान लेते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुपमा के लेटेस्ट प्लॉट के मुताबिक लीप आने के बाद अब अनुपमा और अनुज दोनों में दूरियां आ गई हैं. फिलहाल इन दोनों की जिंदगी में कोई तीसरा और चौथा इंसान मौजूद है. यानी अनुपमा किसी और के साथ (वकार शेख) है और अनुज पर किसी और का (सुकीर्ति कांडपाल) दिल आ गया है. जाहिर-सी बात है कि जब अनुज और अनुपमा इस परिस्थिति में एक-दूसरे से मिलेंगे, तब उनके बीच असहजता तो जरूर नजर आएगी. इसका मतलब ये नहीं कि बिहाइंड द कैमरा भी रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच झगड़े हो रहे हैं.

यहां देखें विवादित ट्वीट

निर्देशक की तरफ से दी जाती है सूचना

इससे पहले भी जब वनराज (सुधांशु पांडे) और अनुपमा के बीच दूरियां दिखाई गई थीं, तब सुधांशु रूपाली की जगह बाकी कलाकारों के साथ रील बनाते हुए नजर आते थे. तब भी दोनों के बीच अनबन की अफवाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इन अफवाहों को रफा-दफा करते हुए सुधांशु पांडे ने कहा था कि वो कोशिश करते हैं कि जिनके साथ उन्हें ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखानी है, उनके साथ ही वो रील बनाएं. ताकि ऑडियंस उनसे कनेक्ट महसूस करे. कई बार सीरियल के निर्देशक की तरफ से भी एक्टर्स को इस तरह का माहौल बनाने की सूचनाएं दी जाती हैं.

एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं रूपाली-गौरव

‘अनुपमा’ के सेट से आई ताजा जानकारी के मुताबिक रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अब भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. ‘अनुपमा’ भले ही दोनों का पहला शो है. लेकिन पिछले दो दशक से दोनों टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं. यही वजह है दोनों के बीच बिहाइंड द कैमरा भी एक अच्छी बॉन्डिंग देखने मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.