Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

53

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ जवान को खुद की सर्विस राइफल से गोली लग गई। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है। सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर स्टेशन से आरपीफ की टीम निकली थी। रायपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान आरपीएफ जवान की राइफल से मिस फायर हो गया। गोली कॉन्स्टेबल के सीने में लगी, साथ ही ऊपर की बर्थ पर सो रहे पैसेंजर को भी लग गई। घटना में घायल कॉन्स्टेबल को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल यात्री का नाम मोहम्मद दानिश बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर 15159 शनिवार सुबह तकरीबन 6 बजे अपने तय समय पर रायपुर पहुंची। ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएसएफ जवान डयूटी पर तैनात थे। ट्रेन जैसे ही रायपुर स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय स्‍लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। गोली आवाज सुनकर ट्रेन सहित रेलवे स्‍टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। मौजूद जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएसएफ का आरक्षक दिनेश चांद ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है।

जांच में कहा जा रहा है कि गोली आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चांद के बंदूक से चली है। जिससे गोली आरक्षक दिनेश के सीने में जा लगी। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद स्‍टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आरक्षक के बंदूक से गोली कैसे चली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरपीएफ के अधिकारी इसे एक्सिडेंटल फायर माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.