Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मैहर में युवक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर, दोनों की हालत गंभीर..

51

सतना। मध्य प्रदेश के मैहर में एक युवक ने घर में घुसकर एक लड़की में गोली मार दी। फिर खुद पर भी फायर किया है। लड़की को रीवा और युवक को सतना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर है। लड़की के सीने में गोली लगी है। आपको बता दें की अमरपाटन की कृष्ण नगर कॉलोनी में रहने वाली नाबालिक लड़की को सुमित पटेल ने गोली मारी है।

लड़की को गोली मारने के बाद सुमित ने खुद की कनपटी पर भी फायर कर लिया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। सुमित लड़की के घर पहुंचा और कट्टा निकाल कर गोली मार दी। लड़की के परिजनों का कहना है कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाए। सुमित ने किसी को भी रोकने का मौका तक नहीं दिया।

लड़की के परिजनों का कहना है कि सुमित कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी। फिलहाल आरोपी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि लड़की की हालत में सुधार आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.