Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

हरदा में ब्लास्ट से एक मिनट पहले का VIDEO आया सामने, वीडियो बनाने के चक्कर में गंवाई जान

23

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए हादसे ने देश भर में हड़कंप मचा दिया। जिले की मगरधा रोड स्थित इस पटाखा फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे से 1 मिनट पहले का एक वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी।

दरअसल, हादसे के वक्त आस पास लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। आतिशबाजी के बारूद से निकली चिंगारी से आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही और धुएं का गुब्बार देखकर लोग वीडियो बनाने लगे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और 12-15 ब्लास्ट हो गए। आग इतनी भीषण थी कि इसने फैक्ट्री के आस पास के 60 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों में भगदड़ मच गई। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। धमाकों के साथ फैक्ट्री से कई किमी दूर-दूर तक बारूद बिखर गया। कई लोग झुलस गए यहां तक कि आस पास कई जानवर भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के कुछ समय पहले के इस वीडियो में धुएं का एक गुब्बार दिख रहा है। लोग आ जा रहे कुछ पैदल तो कुछ अपने अपने वाहनों से इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक हादसे का वीडियो बनाने लगे। लेकिन इसी बीच आग के साथ धमाके होने लगे। इसी के साथ वहां चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !