Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

एक बार फिर अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, रामलला के लिए किए दर्शन; प्रभु की भक्ति में लीन दिखे एक्टर

43

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन के अलावा कई अन्य फिल्मी सितारे भी राम ंमंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित थे। इसके बाद सभी सितारों ने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के दर्शन भी किए थे।

अमिताभ बच्चन एक बार फिर से राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमिताभ ने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़ राम लला की मूर्ति के सामने खड़े हैं। वहीं, ट्रस्ट के पदाधिकारी ने अमिताभ बच्चन का रामनामा डालकर स्वागत भी किया। वहीं दूसरी ओर वहां के पुजारी ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन भी किया।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें अमिताभ बच्चन वाइट कुर्ता, वाइट पायजामा और पीली सदरी पहने हुए हैं। राम मंदिर में अमिताभ बच्चन प्रभु राम की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने मंदिर में रामलला को झुककर प्रणाम किया और उनकी आरती उतारी। रामलला के प्रति अमिताभ की भक्ति देखकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन किसी खास कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। बिग बी एक जूलरी स्टोर की ओपनिंग करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.