Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दमोह में दर्जी और मौलाना से मारपीट के बाद आक्रोश, चार पर केस दर्ज

45

दमोह। दमोह जिला मुख्यालय में शनिवार की रात एक दर्जी और मौलाना के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। इससे मुस्लिम समाज के लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग। इस बीच पुलिस अधिकारियों से भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने चार आरोपितों पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

दमोह जिला जेल के पास शनिवार की रात करीब 9.30 बजे मौलाना हाफिज रिजवान जिला जेल के पास स्थित मस्जिद से घर जा रहे थे। इस दौरान मस्जिद की मार्केट में अंसार टेलर्स नामक दुकान में चार लोग झगड़ा कर रहे थे।

हफीज ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ झूमाझटकी की गई। हाफिज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी तो हजारों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करने लगे।

नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि लालू शर्मा अंसार टेलर्स की दुकान में कपड़े सिलवाने के लिए डाल गए थे। कपड़े समय पर नहीं सिलने पर लालू ने गाली गलौज कर दी। उसके साथ गए राजू ठाकुर, विक्की शर्मा सहित एक अन्य युवक ने अंसार खान के साथ मारपीट कर दी। मौलाना की गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप है। घटना के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.