नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यहां गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल हो गया, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला शहर लायंस पार्क और विजय टाॅकिज चैराहा के बीच गांधी भवन के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर गंगानगर में ये हमला हुआ है।बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई है। कार में दो लोग थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस की तीन टीम इस घटना की जांच कर रही हैं। यह हमला क्यों किया गया है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय...
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति...
विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने...
सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह...
आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त...
Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क...
कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप...
ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय...
दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.