Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

20 साल का हुआ फेसबुक, लोग पहले करते थे पोस्ट, अब लगा इस चीज का चस्का

48

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आज का दिन काफी खास है, जो लोग फेसबुक यूज करते है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज फेसबुक 20 साल का हो गया. बीते 20 साल में फेसबुक ने सोशल मीडिया की परिभाषा को काफी बदला है, कई बार इसके लिए इसकी सराहना हुई तो कई बार फेसबुक सहित दूसरे सोशल मीडिया ऐप पर कई गंभीर आरोप लगे, जिसमें 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप भी लगे

इस सबके बीच लोगों में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित कई दूसरे सोशल मीडिया ऐप ने अपनी एक अलग जगह बनाई और लोगों को एक दूसरे से हमेशा कनेक्ट होने का ऑप्शन दिया, लेकिन समय के साथ अब सोशल मीडिया पर यूजर्स प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सजग हुए हैं.

पॉलिटिकल पार्टी ने सोशल मीडिया पर बनाया अड्डा

2024 में भारत, अमेरिका, पाकिस्तान और रूस सहित दुनिया के 8 देशों में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के चुनाव होने हैं. ऐसे में दुनियाभर की राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया पर अपनी कमर कस ली है और ये वोटर्स के बीच एग्रेसिव कैंपेन कर रहे हैं. इस एग्रेसिवनेस की वजह से कई बार राजनीतिक पार्टी ब्लो द बेल्ट एक दूसरे पर हमला भी करती हैं, जिसका खामियाजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उठाना पड़ता है.

यूजर्स ने पोस्ट करना किया कम

अमेरिकी अखबार द इकोनोमिस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा यूजर्स ने 2024 में सोशल मीडिया यूज किया है. लेकिन इस दौरान यूजर्स के द्वारा की जाने वाली पोस्ट में कमी आई है.

AI तय करता है आप क्या देखेंगे

सोशल मीडिया एलगोरिदम अब एआई से तय किया जा रहा है. एआई आपको वहीं दिखा रहा है जो देख रहे हो. इसके लिए आपके मोबाइल, लैपटॉप, सर्च हिस्ट्री का यूज किया जा रहा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर भी सजग हुए हैं. ऐसे में यूजर्स ने पोस्ट करना भी कम किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.