Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

भोजशाला में एएसआई सर्वे का तीसरा दिन! कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही जांच, आज मिल सकता है बड़ा अपडेट

52

 धार। धार की भोजशाला में चल रहे एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे का आज तीसरा दिन है। आज सुबह 7 बजकर 50 मिनिट पर ऐसी टीम ने भोजशाला में प्रवेश किया। वही कुछ देर बाद ही हिंदू पक्ष कर गोपाल शर्मा और आशीष गोयल वह मुस्लिम पक्ष का अब्दुल समद खान भी भोजशाला पहुंचे। खास बात यह रही कि आज पिछले दो दिन से आर्कियोलॉजिकल टीम के साथ जा रहे मजदूरों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। पहले दिन टीम के साथ बड़ा मजदूर गए थे। वहीं दूसरे दिन शनिवार को 15 मजदूर अंदर गए थे वहीं आज कल 23 मजदूर अंदर गए हैं कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच मजदूरों को अंदर भेजा गया।

वहीं आशी की सर्वे टीम भी आधुनिक उपकरण लेकर अंदर पहुंची है। जिससे माना जा रहा है कि कल शुरू की गई मामूली खुदाई में आज तेजी आएगी। आपको बता दें कि सर्वे में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार उत्खनन और जीपीएस जीपीआर तकनीक के साथ ही कार्बन डेटिंग तथा अन्य नहीं तकनीक से भोजशाला का सर्वे किया जा रहा है। वहीं भोजशाला पंहुचे मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि पहले दिन के सर्वे को शून्य घोषित करने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया को मेल किया है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने कई आपत्तियां समाज की ओर से एएसआई को मेल कर दर्ज की है और मौखिक भी बताई है। मैं डायरी पेन लेकर आया था मैं अपनी आपत्तियां लिखित में देना चाहता था लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो मैंने उन्हें मेल किया है।

साथ ही कहा कि हमारी आपत्ती यह है कि 2003 के बाद कुछ चीजे अंदर गई है उनको सर्वे में शामिल न किया जाए। जो चीज दिख रही है उनको दर्ज करें ना कि यहां कुछ और देखें और वहां कुछ और रिपोर्ट पेश की जाए। हम सर्वे के खिलाफ नहीं है। हम नए सर्वे के खिलाफ हैं जो नई चीज दाखिल की है उस पर हमारी आपत्ति है। साथ ही ASI द्वारा तीन टीम बनाई गई है और तीन अलग-अलग स्थान पर सर्वे का काम कर रहे हैं हमारी उसमें भी आपत्ति है कि मैं अकेला अंदर हूं एक व्यक्ति हूं। ASi पर ही एक जगह काम करें मैं एक वक्त में तीन जगह कैसे रह पाऊंगा। यह भी मेरी आपत्ति है पहले दिन के सर्वे को शून्य करने के लिए मैंने अपना आईडी से मेल कर आपत्ति दर्ज कर दी है।

 वहीं भोज्य शाला के बाहर मौजूद भोज उत्सव समिति के सुमित चौधरी ने मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद की आपत्तियों को निराधार और भ्रामक बताया उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्षकार की ओर से हिंदू समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। भोजशाला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है दो-दो पुलिस चौकियां हैं। निजी सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती है। भोजशाला के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में कोई भी चीज अंदर कैसे ले जाए जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.