Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रस भरा त्योहार हुआ नीरस..! अब गलियों में ढोल नगाड़ों के साथ नहीं गवेगी फाग, सामने आए लोगों के मायूस चेहरे, जानें पूरा मामला

38

दतिया। वैसे तो होली का त्योहार हिंदुओं का पारंपरिक रूप से मनाने वाला त्योहार है। हिंदुओं के पावन त्योहारों में होली शामिल है। यह त्योहार सनातन संस्कृति के उदय के साथ ही मनाया जाता आ रहा है। महीनों पहले इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार होली के रसभरे रंगीन त्योहार को आदर्श आचरण संहिता का गृहण लग गया है। वृज मंडल एवं बुंदेलखंड में यह पारंपरिक त्योहार खास रूप से मनाया जाता आ रहा है। गांव की गलियां हों या शहर के चौराहे होलिका दहन के बाद रंग पंचमी तक ढोल नगाड़ों की थाप पर फाग गाते एवं नाचते हुरियारे इस बार आपको दिखाई नहीं देंगे।

इस बार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दतिया संदीप माकिन के एक आदेश ने इस रंग भरे त्योहार को बेरंग बना दिया है। दतिया जिले की राजस्व सीमा में होली के त्योहार पर ढोल नगाड़े बजाने एवं फगुआरों के द्वारा फाग गाते हुए निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के आदेश के बाद ये रस भरा त्योहार नीरस हो गया है। हालांकि कलेक्टर के इस आदेश को लोग तानाशाही पूर्ण रवैया बता रहे हैं कुछ लोग तो इस पर तमाम प्रकार के आरोप भी लगा रहे हैं। जहां मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है वहीं होली जैसे पारंपरिक त्योहार पर प्रतिबंध को लेकर हिंदूवादी नेताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।

होली पूरे हिंदुस्तान का पारंपरिक त्यौहार है लेकिन व्रज क्षेत्र और बुंदेलखंड में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दतिया की होली और भी रसभरी होती है। दतिया में बड़े गोविंद जी के मंदिर से प्रारंभ होकर होली लाला हरदौल के मंदिर तक मनाई जाती है। इस बार होली के रंग कुछ फीके दिखाई दे रहे हैं । जिसका कारण दतिया कलेक्टर का एक आदेश है। जिसमें कलेक्टर दतिया ने परंपरागत रूप से बजाएं जाने वाले नगाड़ों पर भी रोक लगा दी है। इसलिए होली के रस कुछ नीरस होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 समाजसेवी रवी ठाकुर के अनुसार दतिया में रियासत काल से होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर के प्रमुख गलियों एवं मोहल्ले मोहल्ले में जाकर हुरियारे होली का गायन करते हैं और होली खेलते हैं। रवि ठाकुर ने भी कलेक्टर की आदेश को औचित्य हीन और निराधार बताया है और तमाम लोग हैं वह भी कलेक्टर के आदेश की निंदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.