Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अयोध्या में ‘शबरी रसोई’ का यह बिल हुआ वायरल…एक कप चाय की कीमत ने उड़ाए होश

40

अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में राम भक्त दर्शन करने पहुंत रहे है। ऐसे में प्रशासन ने सुविधा के लिए अब भगवान 15 घंटे दर्शन देंगे। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक रामलला भक्तों को दर्शन देंगे।

 ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीर और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख लगता है कि लाखों की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है।  ऐसे में X पर एक यूजर्स ने अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे पर बने मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स में बने रेस्टोरेंट ‘शबरी रसोई’ के बिल की तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देख हर कोई हैरान है।

दरअसल, यहां एक कप चाय की कीमत ₹55 और टोस्ट की कीमत ₹65 लगाई गई है। जिसको लेकर के यूजर्स ने कहा कि ‘राम नाम की लूट है।’ यूजर ने जैसे ही बिल की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। इस पर लोगों की तरह-तरह प्रतिक्रिया आने लगीं।

दरअसल, यह तस्वीर X की साइट पर पोस्ट की गई है जिसके कैप्शन में यह दावा किया है कि अयोध्या के शबरी रसोई में 55 रुपए की एक चाय 65 रुपए का एक टोस्ट की कीमत है। इस पर कमेंट करते हुए यूजर ने आगे लिखा है कि राम नाम की लूट है।

एक शख्स ने लिखा कि तो ऐसे जगह क्यों जाते हो? तुम्हें पकड़ के तो कोई ले नहीं गया होगा। वही दूसरे शख्स ने लिखा कि वहाँ भंडारे भी चलते हैं, मुफ़्त में खाने को मिलेगा। सड़क पर बहुत से टी स्टाल हैं 10 रुपये की चाय मिलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.