Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश...

सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, UP में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

43

लखनऊ: विपक्षी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर खुद ही दी है।
PunjabKesari

उन्होंने टट्टी कर लिखा कि  कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। हालंकि अभी कांग्रेस पार्टी इसे लेकर कोई जानकरी नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश के ऑफर को कांग्रेस पार्टी ने नमंजूर कर दिया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 7 लोकसभा सीटें आरएलडी को पहले ही दे चुकी है। जिसमें  से बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी चुनाव लड़ेगी। ज्यादातर पश्चिमी यूपी की सीटों पर आरएलडी चुनाव लड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.