Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

जॉब के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले बीज निगम के कर्मचारी को कोर्ट से जमानत

52

ग्वालियर। सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने जॉब के बदले महिला अभ्यर्थियों से सेक्स की डिमांड करने के मामले में आरोपी संजीव तंतुवाय को सशर्त जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपित संजीव कुमार को पुलिस थाना अपराध शाखा ने इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं विकास निगम में तकनीकी अमले में पदों की पूर्ति के लिए संविदा पर नियुक्ति के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल में इंटव्र्यू होना थे। जिसमें विश्वविद्यालय की पास आउट छात्राएं शामिल हुई। इंटव्र्यू पैनल के अधिकारियों द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार सभी का इंटरव्यू लिया गया। इंटरव्यू के बाद फरियादिया को कॉल एवं व्हाट्सएप मैसेज आने लगे, मैसेज करने वाले का नाम संजीव कुमार तंतुवाय था। कॉल कर उसने बताया कि आज उसने उसका इंटरव्यू लिया है। मैं आपका सिलेक्‍शन करवा सकता हूं, लेकिन इसके लिए आरोपित ने सेक्स की डिमांड की। एक घंटे में जवाब देने को कहा, आरोपी ने फरियादिया के अलावा दो और छात्राओं से भी इसी तरह की डिमांड की थी। फरियादी छात्रा की शिकायत पर आरोपी संजीव तंतुवाय के खिलाफ भादसं की धारा 354 क, 417, 420, 384, 387 भादसं तथा आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का कहना था कि उसे झूठा फंसाया गया है। न्यायालय ने प्रकरण के तथ्यों को देखते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करने के निर्देश दिए।

स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला ग्वालियर महानगर द्वारा छत्री स्थित स्व. राजमाता सिंधिया की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेंद्र सिंह, मुन्नालाल गोयल, कमल माखीजानी, विनय जैन, राजू पलैया, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, अनुराग बंसल, रामेश्वर भदौरिया, सुरेंद्र सिंह परमार चच्चू, महेंद्र सोलंकी, समीक्षा गुप्ता, नीलिमा शिंदे, सुघर सिंह पवैया, सतेंन्द्र शर्मा, शअजीत बरैया, हरिश मेवाफरोश सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.