Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल में लोकरंग कार्यक्रम का शुभारंभ, जनजातीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुती

36

भोपाल। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित 39वें लोकरंग कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। लोकरंग समारोह में संत शिरोमणि रविदास के जीवन, वाणी पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रस्तुती करण किया गया। मुख्यमंत्री यादव और राज्यपाल ने नाटक का अवलोकन किया।

अपनी अनूठी, अद्वितीय एवं अद्भुत कलाओं से जनजातीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मध्‍यप्रदेश के सभी जनजातीय कलाकारों पर हमें गर्व है।

हमारा यह प्रयास है कि हमारे जनजातीय कलाकारों को उचित सम्‍मान मिले एवं उन्हें पर्याप्त अवसर प्राप्‍त हो। मुझे… pic.twitter.com/rW6pISuQ2w

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 26, 2024

पद्मश्री जुधैया बाई के सृजित चित्र

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकरंग समारोह में पद्मश्री जुधैया बाई के सृजित चित्रों की प्रदर्शनी चित्रकथा का अवलोकन किया।

वसुधैव कुटुम्बकम

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं और महाकाल की नगरी एवं लोकरंग का नाता बहुत पुराना है। उन्होंने बाबा महाकाल के नटराज रूप का भी वर्णन किया। सीएम ने कहा कि ये सनातन संस्‍कृति ही है जो “वसुधैव कुटुम्बकम” के विचार के साथ पूरी वसुधा को एक परिवार के रूप में मानकर चलती है।

लोकरंग समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घुमन्तू समुदाय की जीवनशैली, कलात्मक सामर्थ्य के प्रदर्शन का अवलोकन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.