Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

बिहार में एक साथ 29 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले

34

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं. गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. राज्य सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, औरंगाबाद की SP डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 बोधगया का समादेष्टा बनाया गया है. इनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17 बोधगया के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना होंगे. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा शैलेश कुमार सिंह अब शिवहर के SP होंगे, जबकि पूर्णिया के SP उपेंद्रनाथ वर्मा अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 पटना के समादेष्टा होंगे, जबकि प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे IPS डॉ. गौरव मंगला अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल बिहार होंगे.

पश्चिमी चंपारण के SP डी. अमरकेश अब साइबर प्रशिक्षण पोर्टल एवं समन्वय, आर्थिक अपराधी इकाई के SP होंगे, जबकि लखीसराय के SP पंकज कुमार अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में SP होंगे. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा अब पूर्णिया के SP होंगे, जबकि कटिहार के SP जितेंद्र कुमार अब (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग के SP होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.