Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ... Mansa Gangster Murder Case: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड, मुख्य आरोपी के घर और म... Himachal Shaktipeeth Timings Changed: नवरात्रि पर उमड़ी भारी भीड़, हिमाचल के प्रमुख मंदिरों के खुलने... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में खाली दुकान की सीढ़ियों पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, सन... Jind News: जींद के जुलाना में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, रोहतक में तैनात सिपाही ने तीन महिलाओं से ठ... Haryana Regularization News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार लेग...

राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

49

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से की। पीएम मोदी ने कहा कि राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें राम का मंदिर मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए… आज वह कमी पूरी हुई। 22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है, ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।

पीएम ने कहा कि अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी एक नए कालचक्र का प्रारंभ की तिथि है। हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, अब मंदिर में रहेंगे– यह पल अनुपम है इसकी अनुभूति दुनिया के हर कोने पर राम भक्तों को हो रही है। दिव्य अनुभव कर रहा हूँ जिनकी कृपा से यह कार्य सिद्ध हो रहा है। भारत के संविधान के प्रथम पृष्ठ पर राम विराजमान हैं, पर आजादी के वर्षों के बाद उनके अस्तित्व पर प्रश्न उठाये गए। प्रभु राम का मंदिर न्याय के मार्ग से बना है, हम भारत की न्यायपालिका के आभारी है कि उसने न्याय का मान रखा।

बता दें कि आज ढोल और पटाखों की आवाज़, मिठाइयों के वितरण, रैलियों और ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच, भारत और विदेशों में हिंदू सोमवार को अयोध्या में राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए।

वहीं, त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि अवधपुरी में रामलला का विराजना रामराज्य की स्थापना की उद्घोषणा भी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्ठान है। यह राष्ट्र मंदिर है। निसंदेह श्री राम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का एक ऐतिहासिक अवसर है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.