Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

जम्मू-कश्मीर: जिन सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच फ्रेंडली फाइट, वहां कौन मजबूत?

61

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सीट शेयरिंग की घोषणा की है. समझौते के तहत फारूक अब्दुल्ला की पार्टी 50 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 6 सीटों पर दोनों पार्टियों में दोस्ताना लड़ाई होगी. जिन 6 सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में फ्रेंडली फाइट होनी है, उनमें डोडा, देवसर, बनिहाल और भदरवाह की सीट प्रमुख हैं.

कहा जा रहा है कि इन सीटों पर दावेदारी वापस लेने से दोनों पार्टियां पीछे नहीं हट रही थी, जिसके बाद फ्रेंडली फाइट का फैसला किया गया. जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए 3 चरणों में चुनाव प्रस्तावित हैं. 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.

जिन सीटों पर फ्रेंडली फाइट, वहां कौन मजबूत

शुरुआत रामबन की बनिहाल सीट से

रामबन जिले की बनिहाल सीट पर शुरू से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस अपना-अपना दावा कर रही थी. कांग्रेस ने यहां से पूर्व अध्यक्ष विकास रसूल वानी को मैदान में उतारा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस से सज्जाद शाहीन मैदान में हैं.

बनिहाल सीट पर अब तक 9 बार विधानसभा के चुनाव कराए गए हैं. इनमें से 3 बार कांग्रेस और 4 बार नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की है. 2008 और 2014 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के विकास रसूल वानी ने ही जीत हासिल की.

इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद शाहीन तीसरे नंबर पर थे. बनिहाल विधानसभा सीट उधमपुर लोकसभा में है और यहां पर इस बार कांग्रेस के लाल सिंह ने चुनाव लड़ा था. हालांकि, वे बीजेपी के जितेंद्र सिंह 1 लाख 24 हजार वोट से हार गए थे.

डोडा और डोडा वेस्ट में फ्रेंडली फाइट

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस डोडा और डोडा वेस्ट की विधानसभा सीट पर भी फ्रेंडली फाइट यानी दोस्ताना लड़ाई के साथ मैदान में उतरेगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने डोडा से खालिद नजीब को उतारा है. पार्टी की तरफ से डोडा वेस्ट पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. जम्मू कश्मीर की यह सीट हाल ही में परिसीमन के बाद गठित की गई है.

कांग्रेस ने डोडा से शेख रयाज और डोडा वेस्ट से प्रदीप भगत को मैदान में उतारा है. बात डोडा सीट की करें तो यहां पर पिछली बार बीजेपी के शक्ति राज को जीत मिली थी. कांग्रेस के उम्मीदवार यहां दूसरे नंबर पर और नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीसरे नंबर पर रहे थे.

2008 में डोडा सीट पर कांग्रेस के अब्दुल माजिद वानी ने जीत हासिल की थी. डोडा सीट भी उधमपुर लोकसभा के अधीन ही है.

भदरवाह में भी आमने-सामने की लड़ाई

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस भदरवाह सीट पर भी आमने-सामने की लड़ाई लड़ेगी. कांग्रेस ने भदरवाह में नदीम शरीफ और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने महबूब इकबाल को यहां से प्रत्याशी बनाया है. जम्मू-कश्मीर की यह सीट गुलाम नबी आजाद के वजह से जानी जाती है. आजाद मुख्यमंत्री रहते इसी सीट से विधायक थे.

हालांकि, वर्तमान में आजाद नई पार्टी बनाकर खुद मैदान में हैं. 2014 में इस सीट पर बीजेपी के दलीप सिंह ने जीत हासिल की थी. यहां पर अब तक हुए चुनाव में 9 बार कांग्रेस को ही जीत मिली है. यह सीट भी उधमपुर लोकसभा सीट के ही अधीन है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस का यहां पर दूसरे-तीसरे नंबर की लड़ाई में ही रही है.

देवसर में भी दोनों ने उतारे उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर की देवसर सीट पर भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रत्याशी उतार दिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने देवसर से पीरजादा फिरोज को तो कांग्रेस ने अमानुल्लाह मंटू को यहां से सिंबल दिया है. 2002 तक अनंतनाग-राजौरी लोकसभा के अधीन इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा रहा है.

हालांकि, 2014 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर आमिन भट्ट ने जीत हासिल की थी. भट्ट ने पीडीपी उम्मीदवार सरताज मदनी को हराया था. नेशनल कॉन्फ्रेंस के पीरजादा अहमद तीसरे नंबर पर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.