Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

शोएब मलिक की इस हरकत से परेशान थी सानिया मिर्जा, खुद क्रिकेटर की बहनों ने किया बड़ा खुलासा

39

शनिवार 20 जनवरी को पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने अपनी नई जीवन संगिनी चुन ली है। शोएब के इस फैसले से सभी हैरान हैं। पाकिस्तानी मीडिया की मानें, तो इस शादी में शोएब के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। इसके अलावा इस रिपोर्ट के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि आखिर सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से अलग होने का फैसला क्यों किया।

मलिक के एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स से परेशान थीं सानिया
पाकिस्तानी मीडिया की मानें, तो सानिया मिर्जा शोएब मलिक के एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स से परेशान हो चुकी थीं। इस बात की पुष्टि शोएब मलिक के बहनों ने की है. दोनों के बीच तलाक की खबरें काफी पहले से आ रही थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की थी। तलाक की खबरों से दोनों अभी तक इंकार करते आ रहे थे, लेकिन शोएब मलिक की तीसरी शादी से यह स्पष्ट हो गया है कि अब दोनों का रिश्ता टूट चुका है।

सानिया मिर्जा शोएब से ले चुकी हैं खुला
शोएब मलिक की शादी के बाद भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पिता ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब सानिया शोएब से खुला ले चुकी हैं। खुला के अंतर्गत पत्नी अपने पति की अनुमति के बिना तलाक ले सकती है। बता दें कि शोएब और सानिया की शादी साल 2010 में हैदराबाद में हुई थी। वहीं, 2018 में दोनों माता-पिता बने थे। उनका पांच साल का एक बेटा है. वे दोनों दुबई में रहते थे।

शोएब ने सानिया संग रचाई थी दूसरी शादी
सानिया के साथ शोएब की दूसरी शादी थी। इससे पहले वे आयशा सिद्दीकी के साथ निकाह कर चुके थे. वहीं, अब सना जावेद के साथ ये शोएब की तीसरी शादी है। सना पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वे कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सना भी तलाकशुदा हैं और उनकी यह दूसरी शादी है। इससे पहले सना पाकिस्तान सिंगर उमैर जायसवाल से 2020 में शादी की थी। हालांकि, दोनों के बीच जमी नहीं और दो महीनों के बाद ही तलाक हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.