Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ, इन नियमों के तहत नियमित किए जाएंगे कर्मचारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया निर्देश

33

भोपालः  प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से कई व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई मोहन यादव सरकार ने कई नियमों में भी परिवर्तन किए हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नए नियमों के तहत ही होगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

संविदाकर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए जारी नए निर्देश के अनुसार अब कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए एक परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ही संविदाकर्मी नियमित हो पाएंगे। 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले कर्मचारी नियमितीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन ने सभी विभागों में तृतीय श्रेणी भर्तियों में नियम का पालन करने का निर्देश दिए हैं।

बता दें कि प्रदेश के संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण के लिए आंदोलनरत थे। कर्मचारियों की मांग को देखते हुए पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें नियमित करने का फैसला किया था, लेकिन नियमितीकरण के लिए किसी प्रकार का मापदंड तय नहीं किया गया था। अब मोहन यादव सरकार ने नियमितीकरण के लिए नए नियम तय कर दिए हैं और इसी नियम के आधार पर ही नियमितीकरण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.