Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

पाकिस्तान ने ईरान के हमलों का दिया जवाब ! एयरस्ट्राइक में BLA के 7 ठिकाने किए तबाह

53

इस्लामाबादः पाकिस्तान की वायु सेना ने  जवाबी कार्रवाई में  ईरान के भीतर आतंकवादियों पर जवाबी हमले किए। पाक विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। यह कार्रवाई मंगलवार को पाकिस्तानी धरती पर ईरान के हमले के बाद की गई। दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में ईरान के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई थी। ईरान ने फिलहाल हमलों के संबंध में कुछ नहीं कहा है।

पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात  ईरान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)के ठिकानों पर हमले किए हैं। न्यूज एजेंसी AFP ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि हमला ईरान के सारावान इलाके में अलगाववादी संगठन के 7 ठिकानों पर किया गया है। अभी पाकिस्तान की तरफ से इस स्ट्राइक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पाकिस्तान के पत्रकार सलमान मसूद के मुताबिक पाकिस्तान ने ईरान की सीमा में 40-50 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया है।

मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद दोनों देशों में टकराव बढ़ गया था। ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दोल्लाहियन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह हमला ईरान के आंतकी संगठन पर किया गया था। पाकिस्तान का कोई भी नागरिक इसमें घायल नहीं हुआ है। इस पर जिलानी ने कहा था कि किसी भी देश को इस तरह जोखिम वाले रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। ईरान के हमले पर पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.