Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए लिया गजक का सहारा

36

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की यातायात पुलिस ने मकर संक्रांति पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गजक का सहारा लेकर अनोखी पहल की है। शहर के फूलबाग चौराहा पर यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालक जो हेलमेट और कार का सीट बेल्ट का उपयोग कर चला रहे थे। उनको रोककर गजक खिलाकर मुंह मीठा कराया और ट्रैफिक नियमों को मानने पर बधाई दी। जबकि ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट के जा रहे थे उनको रोककर समझाया कि वहां अपनी जान की कीमत को समझे और सड़क हादसे का शिकार होने से बचे।

दरअसल ग्वालियर में ट्रैफिक सप्ताह चलाया जा रहा है और पुलिस स्कूल, कॉलेज व अन्य कोचिंग संस्थान में पहुंचकर युवा छात्रा को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक कर रही है। सड़क पर भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के छात्रों के साथ ट्रैफिक पुलिस एक अनोखा अभियान चलाया। इसमें लोगों को जागरुक करने के लिए गजक का सहारा लिया गया।

डीएसपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों व छात्रों ने फूलबाग पर यह अभियान चला कर चौराहा से गुजर रहे ऐसे वाहन चालक को रोका जो नियमों का पालन करते हुए नजर आए। उनको गजक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया साथ ही उनको बताया है कि पुलिस उनको गजक इसलिए खिला रही है क्योंकि वह नियमों का पालन करते हुए चल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.