Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

46

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है. यह जानकारी बीजेपी के एक पदाधिकारी ने दी है. बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. राजेश्वरीबेन की उम्र 60 के आसपास थी.

बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि राजेश्वरीबेन की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली. अपनी बीमार बहन के निधन के बाद अमित शाह ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार

राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह अहमदाबाद में उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाएगा.

अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह बीजेपी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए अहमदाबाद में ही थे. सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था. बनासकांठा में अमित शाह देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे. दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.