Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

पैरों की मसाज के लिए किया मजबूर, साथ ही की छात्रा से पिटाई, सरकारी हॉस्टल का है यह हाल

38

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सरकारी कन्या हॉस्टल (आश्रय स्थल) में रहने वाली एक लड़की से मारपीट करने और अन्य लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो महिला कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को प्राप्त एक वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि शिकायत के अनुसार, उल्हासनगर स्थित हॉस्टल में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की पर एक महिला कर्मी ने हमला किया जबकि उसकी सहकर्मी ने एक अन्य लड़की को उसके पैरों की मालिश करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने आरोप लगाया कि महिला कर्मियों ने उनकी बात नहीं मानने पर लड़कियों को भिवंडी सुधार गृह भेजने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। ठाणे पुलिस ने इस संबंध में 12 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक जांच के लिए सजा) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.