Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन के टांडाबरुड में अतिक्रमण हटाने गई महिला सरपंच के साथ पुलिस के सामने मारपीट

35

खरगोन। खरगोन जिले की टांडाबरुड ग्राम पंचायत क्षेत्र में अमले के साथ अतिक्रमण हटाने गई महिला सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को महिला ने एसपी को शिकायत की है। इसमें बताया कि सरपंच रोशन कुमरावत ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर पंचायत अमले और पुलिस के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

इस दौरान सुभाष रामचंद्र कुमरावत, लोकेश, अंतिम द्वारा सार्वजनिक गली में गेट लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के दौरान सुभाष सहित परिवार के लोकेश और अंतिम गाली- गलौच करने लगे। जातिसूचक शब्द कहते हुए सुभाष ने मेरे बाल पकड़ लिए।

रुकमणी बाई और दीपिका, अंतिम ने भी हाथ, मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। टांडाबरूड़ थाने में शिकायत दर्ज नहीं की। इसके चलते यहां आना पड़ा। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.