Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ...

AAP पांच राज्यों में कांग्रेस से करना चाहती है गठबंधन, दोनों दलों के बीच शुरू हुई बैठक

44

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक जारी है। दोनों ही दलों के बीच दूसरी बैठक हो रही है, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के संयोजन मुकुल वासनिक के घर पर आप व काग्रेस के नेता पहुंचे। दोनों ही दलों के बीच पहली बैठक 8 जनवरी को हो चुकी है।

दूसरे दौर की बैठक के लिए पहुंचे आप नेता

8 जनवरी को हुई पहली बैठक में दोनों ही पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं हो सकी। अब दोनों ही दलों के नेता फिर से सीटों के बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बैठक कर रहे हैं। आप से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिकी के घर पर पहुंचे हैं।

गोपाल राय ने सीट बंटवारे पर रखी थी पार्टी की बात

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने पहली बैठक के बाद कहा था कि कांग्रेस और आप दोनों ही दल आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा हैं। ऐसे में हम कांग्रेस के साथ पांच राज्यों में गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात व गोवा में कांग्रेस से सीटें मांगी हैं। हमारी इन पांच राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की मांग बरकरार है। इन पांचों राज्यों में लोकसभा की 58 सीटें हैं। ऐसे में यह भाजपा को रोकने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.