Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज, संयोजक का नाम हो सकता है तय

61

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है और इस दिनों राजनीतिक दलों में लगातार बैठकों के दौर जारी है। विपक्षी दलों के गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) के नेताओं की आज 13 जनवरी को एक वर्चुअल बैठक होने वाली है, जिसमें संयोजक का चुनाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की यह बैठक 14 जनवरी को शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक दिन पहले हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं।

सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 12 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेता 13 जनवरी, 2023 को सुबह साढ़े 11 बजे एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 14 जनवरी को इम्फाल के पास थौबल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

संयोजक का नाम भी हो सकता है तय

इधर I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दल संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। आज होने वाली वर्चुअल बैठक में संयोजक तय किया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A का संयोजक बनाने की पैरोकारी की जा रही है। इस बैठक के कारण दिल्ली की लोकसभा सीटों के तालमेल को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा के साथ होने वाली कांग्रेस की बैठक को टाल दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.